Lucky Ali is a talented singer and actor__ ऋतिक रोशन की पहली फिल्म “कहो ना…प्यार है” तो आप सभी को याद ही होगी। उस फिल्म के गाने आज भी लोगों को झुमने में मजबूर कर देते हैं। इन गानों के सिंगर लकी अली एक ऐसे बहुमुखी कलाकार हैं जो गाते हैं, गीत लिखते हैं और फिल्मों में अभिनय करते हैं। वह singing और music बनाने में बहुत अच्छे हैं। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में कई एल्बम और गाने बनाए हैं। वह महमूद के बेटे हैं, जो बॉलीवुड के बहुत ही मजाकिया अभिनेता थे। जब वह छोटे थे तो महमूद ने उन्हें लकी अली नाम दिया था।
लकी अली का जन्म 19 सितंबर 1958 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता महमूद भी एक अभिनेता और dancer थे। उनकी मां मधु, मीना कुमारी की बहन थीं, जो एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। उनके चार भाई और तीन बहनें थीं। उनकी बहन मीनू भी एक अभिनेता और dancer थीं।
लकी अली ने 1970 के दशक में एक युवा कलाकार के रूप में अभिनय करना शुरू किया था। वह अपने पिता के साथ ‘एक बाप छे बेटे’ नामक फिल्म में थे। बाद में उन्होंने ‘यही है जिंदगी’ नामक फिल्म में अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं किया. उनकी रुचि singing एवं music composing में अधिक थी।
यह भी पढ़ें-
- महमूद: भारतीय सिनेमा के अनोखे कॉमेडियन
-
जूनियर महमूद: हास्य अभिनेता 67 वर्ष की उम्र में कैंसर से जंग हारे
लकी अली ने अपना पहला एल्बम 1996 में बनाया था। इसका नाम ‘सुनोह’ था। इस एल्बम को लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया गया और इस एल्बम ने कई पुरस्कार जीते। उन्होंने ‘ओ सनम‘, ‘प्यार का मुसाफिर‘ और ‘तेरे मेरे साथ‘ जैसे गाने गाए। बाद में उन्होंने और भी एल्बम और गाने बनाये। उन्होंने ‘आ भी जा‘, ‘कभी ऐसा लगता है‘ और ‘देखा है ऐसे भी‘ जैसे गाने गाए। उन्होंने कहो ना…प्यार है, सुर और बचना ऐ हसीनों जैसी फिल्मों के लिए भी गाने गाए।
लकी अली की तीन बार शादी हो चुकी है। उनके छह बच्चे हैं। वह बेंगलुरु के पास एक फार्म हाउस में रहते हैं। उन्हें प्रकृति और खेती से प्यार है। वह एक मुस्लिम हैं और मक्का और मदीना जाना पसंद करते हैं। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ गायकों और गीतकारों में से एक हैं।
पूरा नाम – मकसूद महमूद अली
निक नाम – लकी
पिता – महमूद
माता – महेलाका अका मधु अली
भाई – मंज़ूर अली, मकदूम अली, मासूम अली, मसूद अली, मन्सूर अली
बहिन – गिनी
प्रोफेशन – सिंगर, म्यूजिशियन, गीतकार, एक्टर
जन्मतिथि – 19 सितम्बर 1958
धर्म – इस्लाम